बॉलीवुड
11 Apr, 2026

‘जन नायकन’ लीक से साउथ इंडस्ट्री में आक्रोश, पायरेसी पर उठे सवाल

जन नायकन’ के लीक होने से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नाराजगी बढ़ गई है और पायरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

चेन्नई, 11 अप्रैल 2026।

दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में उस समय हलचल मच गई जब सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ इंटरनेट पर लीक हो गई। फिल्म के ऑनलाइन उपलब्ध होने से निर्माताओं को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में नाराजगी का माहौल बन गया है।

इस घटना के बाद कई प्रमुख कलाकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुपरस्टार रजनीकांत ने इसे चौंकाने वाली घटना बताते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं अभिनेता सूर्या ने इसे बेहद दुखद और अन्यायपूर्ण करार देते हुए दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म को अवैध रूप से न देखें और न ही साझा करें। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत के साथ अन्याय है और ऐसे कृत्य किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं।

वरिष्ठ अभिनेता कमल हासन ने इस मामले को व्यवस्था की कमजोरी से जोड़ते हुए कहा कि सेंसर प्रमाणन में होने वाली देरी भी इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देती है। उन्होंने नियमों को कड़ाई से लागू करने और जिम्मेदारी तय करने की जरूरत बताई। इसके अलावा अभिनेता चिरंजीवी ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर असर पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर प्रमाण पत्र मिलने में देरी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। फिलहाल नई रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़