मुंबई, 11 अप्रैल।
भारतीय सिनेमा के दो बड़े नाम संजय लीला भंसाली और रामचरण एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आने की तैयारी में हैं। हाल ही में रामचरण को मुंबई में भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया, जिसके बाद इस संभावित सहयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक भव्य ऐतिहासिक जंगल एडवेंचर ड्रामा पर काम करने की योजना बना रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले वर्ष 2024 में दोनों ने अमीश त्रिपाठी की पुस्तक ‘लेजेंड ऑफ सुहेलदेव’ पर आधारित एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। अब एक नई कहानी के साथ यह जोड़ी फिर से साथ आने जा रही है, जो पहले ‘राउड़ी राठौर 2’ के रूप में शुरू होने वाली थी। इसकी मूल स्क्रिप्ट के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने तैयार की थी, जिसे बाद में दुर्गेश सिंह ने नए रूप में विकसित किया है।
यह फिल्म एक बड़े स्तर की पैन-इंडिया परियोजना होगी, जिसे हिंदी में तैयार किया जाएगा और बाद में तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में डब किया जाएगा। निर्माताओं की योजना इसे एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही ‘पेड्डी’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


.jpg)









.jpg)
.jpg)