अपराध
13 May, 2026

बहराइच में सात वर्षीय बच्चे का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, हत्या का मुकदमा दर्ज

बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में सात वर्षीय बालक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच, 13 मई।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के दयाल पुरवा में झाड़ियों के बीच सात वर्षीय बालक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद मृतक बालक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

जानकारी के अनुसार दयालपुरवा निवासी लक्ष्मण निषाद का सात वर्षीय पुत्र मंगलवार रात पास के एक विवाह समारोह में गया था, जिसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में उसका सिर कटा शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन के लिए लगाया गया है, साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़