जगदलपुर, 25 अप्रैल
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में एक युवक ने चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते हुए युवती को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी सूरज कश्यप ने संजय गांधी वार्ड में पीड़िता के घर के बाहर पहुंचकर विवाद किया और चाकू लहराते हुए उसे डराने की कोशिश की। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय सूरज कश्यप ने पुराने विवाद को लेकर पीड़िता के घर के बाहर हंगामा किया। उसने गालियां दीं और जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने धारदार चाकू निकालकर युवती को धमकाया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।










