छत्तीसगढ़
13 May, 2026

प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए 5 से 18 वर्ष के बच्चों से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की असाधारण उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर, 13 मई।

बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उल्लेखनीय उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रतिवर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन बाल प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

इस पुरस्कार के अंतर्गत वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों को मान्यता प्रदान की जाएगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इच्छुक बच्चे, अभिभावक, विभिन्न संस्थाएं अथवा अन्य व्यक्ति योग्य प्रतिभागियों का नामांकन कर सकते हैं, साथ ही स्व-नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध है।

सभी आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए संबंधित पोर्टल पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

राज्य शासन ने प्रदेश के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों से आवेदन करने की अपील की है, ताकि उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़