मध्य प्रदेश
15 May, 2026

अनूपपुर में रक्सा गांव में 800×2 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना की लोकसुनवाई सम्पन्न

अनूपपुर जिले के रक्सा गांव में 800×2 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर आयोजित लोकसुनवाई में ग्रामीणों ने विकास, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए।

अनूपपुर, 15 मई।

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत रक्सा के खेल मैदान में न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित 800×2 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत लोकसुनवाई का आयोजन किया गया।

यह लोकसुनवाई किसानों और ग्रामीणों के लिखित निवेदन के आधार पर भू-अधिग्रहण नियम 2013 के अंतर्गत सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा के उद्देश्य से संपन्न हुई। प्रस्तावित परियोजना के लिए लगभग 103.691 एकड़ भूमि अधिग्रहण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

लोकसुनवाई की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कमलेश पुरी ने की, जबकि अपर कलेक्टर दिलीप पांडे सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन समिति के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। अध्ययन संस्था द्वारा रिपोर्ट का विस्तार से वाचन कर ग्रामीणों को परियोजना से जुड़े सामाजिक और विकासात्मक पहलुओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान ग्राम रक्सा और कोलमी के ग्रामीणों ने अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए तथा क्षेत्र में उद्योग स्थापना को विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कंपनी प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि परियोजना में सभी सरकारी नियमों का पालन किया जा रहा है और ग्रामीण हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

कंपनी की ओर से बताया गया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ग्रामीणों की सहमति और ग्राम सभा के प्रस्ताव के बाद आगे बढ़ाई गई है तथा यह प्रस्ताव अनुपयोगी भूमि के लिए ग्रामीणों के निवेदन पर पारित हुआ था।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के साथ औद्योगिक प्रगति, रोजगार सृजन, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि उद्योग स्थापना से विकास को गति मिलेगी और प्रभावित किसानों के हितों की सुरक्षा आवश्यक है। वहीं चक्रधर मिश्रा ने ग्रामीणों और कंपनी के बीच बेहतर समन्वय की बात कही।

लोकसुनवाई के दौरान कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अपने विचार रखे तथा अंत में कंपनी प्रतिनिधि ने सभी बिंदुओं पर जवाब प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय अधिकारी ने लोकसुनवाई के शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक रूप से संपन्न होने की घोषणा की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़