राजस्थान
29 Apr, 2026

रेलवे की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, ब्रेक पैडल में लगी आग पर पाया काबू

धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास नॉन-स्टॉप ट्रेन के जनरल कोच के ब्रेक पैडल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया तथा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बाद में ट्रेन को रवाना किया गया।

धौलपुर, 29 अप्रैल।

धौलपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक नॉन-स्टॉप ट्रेन के जनरल कोच के ब्रेक पैडल से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया और उसके बाद आग की लपटें नजर आने लगीं। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रेन संख्या 15549 दुर्ग से लुधियाना की ओर जा रही थी और सुबह करीब 5:52 बजे जैसे ही यह धौलपुर स्टेशन के पास पहुंची, उसी दौरान पॉइंट्समैन ने ब्रेक पैडल से धुआं और आग निकलते हुए देखा। उन्होंने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने का संकेत दिया, जिसके बाद ट्रेन को आउटर पर रोका गया।

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और ट्रेन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद ब्रेक पैडल में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया गया और लगभग 6:30 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

घटना के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री तुरंत कोच से बाहर निकल आए। एक यात्री के अनुसार कोच के पैरदान के पास आग दिखाई दी थी, जिसके बाद यात्रियों को सतर्क करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में गर्मी के कारण ब्रेक में आग लगने की आशंका सामने आई है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यह ट्रेन दुर्ग से चलकर ग्वालियर के बाद आगरा की ओर जा रही थी और इसका अगला ठहराव आगरा कैंट स्टेशन निर्धारित था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़