मध्य प्रदेश
25 Apr, 2026

राजगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत

राजगढ़ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

राजगढ़, 25 अप्रैल।

छापीहेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

घटना स्टेट हाईवे 752-सी पर संडावता और खंजरपुर के बीच लगभग रात 1 बजे की बताई गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी और उस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय सड़क किनारे बाइक और खेत में पड़े शव देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची छापीहेड़ा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

मृतकों की पहचान छतरसिंह (36) और उनकी मां लक्ष्मीबाई नागर (65) के रूप में हुई है, जो बरखेड़ा गांव के निवासी थे। बताया गया कि दोनों एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में छतरसिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़