मध्य प्रदेश
06 May, 2026

सरकार विभागों की गुणवत्ता पर गंभीर नहीं: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर विभागीय गुणवत्ता, जनहित की अनदेखी और हालिया घटनाओं में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग की।

भोपाल, 06 मई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि विभागों में गुणवत्ता और उत्कृष्टता को लेकर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के समय में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की एक-एक घंटे में समीक्षा किया जाना यह संकेत देता है कि जनहित सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की आम जनता के साथ-साथ भाजपा के अपने कार्यकर्ता भी मंत्रियों से मुलाकात करने में असमर्थ हो रहे हैं, जो सरकार की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उनके अनुसार यह स्थिति दर्शाती है कि जनहित और जनता की समस्याएं व्यवस्था में पीछे छूट चुकी हैं।

पटवारी ने आगे कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आगामी समीक्षा बैठकों में सरकार इंदौर के भागीरथपुरा की घटना, भोपाल स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने का मामला, छिंदवाड़ा कफ सिरप प्रकरण तथा बरगी क्षेत्र में हुए क्रूज़ हादसे के दौरान सामने आई लापरवाहियों पर क्या रुख अपनाती है। इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हैं और आम जनता की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया कि शिक्षा, जल संसाधन, कृषि, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सामने आए भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही हालिया घटनाओं में हुई लापरवाहियों की भी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा रखती है, लेकिन वर्तमान सरकार उन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे और जनता का विश्वास पुनः स्थापित करे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

24° / 37°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़