नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में तेज गिरावट का रुख देखने को मिला, जबकि चांदी के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश बाजारों में सोना 2,550 रुपये से लेकर 2,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चेन्नई में यह गिरावट 1,320 रुपये से 1,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज की गई।
हाजिर बाजार में कमजोरी के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,50,920 रुपये से लेकर 1,53,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये से लेकर 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी हुई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में यह धातु 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई, जहां हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत फिसलकर 4,576.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 73.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,50,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
अन्य प्रमुख शहरों में चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बना हुआ है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,50,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,50,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,51,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भी सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।






.jpg)






