मध्य प्रदेश
11 Apr, 2026

सतना-पन्ना रेल परियोजना में तेजी, देवेंद्रनगर तक जल्द पहुंचेगी ट्रेन

सतना-पन्ना रेल परियोजना में निर्माण कार्य तेजी से बढ़ते हुए देवेंद्रनगर तक ट्रायल रन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है

पन्ना, 11 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लंबे समय से प्रतीक्षित सतना-पन्ना रेल परियोजना के कार्यों में अब तेजी दिखाई देने लगी है। नागौद से फुलवारी तक ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब फुलवारी से देवेंद्रनगर के बीच ट्रायल रन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक करीब 74 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन में अब तक लगभग 45 किलोमीटर हिस्से में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। मार्च माह के दौरान फुलवारी से देवेंद्रनगर के बीच करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र में ट्रायल रन किया गया था। अब इस खंड का शेष निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है और 25 से 30 अप्रैल के बीच देवेंद्रनगर तक ट्रायल रन होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी यह भी सामने आई है कि फुलवारी से देवेंद्रनगर के बीच लगभग 7 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण हाल ही में पूरा किया गया है। ट्रायल रन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं और पहली बार ट्रेन के देवेंद्रनगर तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

वहीं फुलवारी और देवेंद्रनगर के बाद सकरिया तक रेल लाइन विस्तार का कार्य भी तेजी से जारी है। रेलवे का लक्ष्य वर्ष 2026 के भीतर देवेंद्रनगर से सकरिया तक का निर्माण कार्य पूरा करना है, जिससे क्षेत्र में रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ हो सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़