अपराध
13 May, 2026

भोपाल में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, मां ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद मां ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भोपाल, 13 मई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रचना नगर अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले में मृतक की मां ने पड़ोसी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गौतम नगर जनता क्वार्टर निवासी अशोक बामने के रूप में हुई है। मृतक की मां कृष्णा बामने का कहना है कि मंगलवार रात एक लड़की से जुड़ी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। उस समय अशोक नशे की हालत में था।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसी अपने चार बेटों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और परिजनों से मारपीट की। इसके बाद आरोप है कि अशोक को जबरन पकड़कर रेलवे ट्रैक की ओर ले जाया गया और वहां ट्रेन के सामने धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। परिजनों को मौत की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली। मृतक अविवाहित था और मजदूरी कर जीवन यापन करता था।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार परिजनों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़