मध्य प्रदेश
05 May, 2026

मेंटेनेंस के चलते भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कई फेरे निरस्त

कनकपुरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई माह में कई फेरे निरस्त किए गए हैं।

भोपाल, 05 मई

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से संचालित भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मई माह में इस ट्रेन के कई फेरे निरस्त रहेंगे।

रेलवे प्रशासन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से हो सके।

जारी कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 05, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल सात फेरे निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 04, 07, 11, 12 और 13 मई 2026 को कुल सात फेरे रद्द रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़