नई दिल्ली, 13 अप्रैल
देश में बैसाखी पर्व के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा इस पर्व को उत्साह, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक बताया।
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच पर संदेश जारी करते हुए कामना की कि यह उत्साह और उल्लास से भरा पर्व लोगों के जीवन में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए तथा समाज में सकारात्मकता का संचार हो।
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियां लेकर आए और समाज में एकता एवं आनंद का वातावरण बने।
उल्लेखनीय है कि बैसाखी मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के किसानों का प्रमुख रबी फसल उत्सव माना जाता है, जो हर वर्ष 13 या 14 अप्रैल को मनाया जाता है। सिख धर्म में यह वर्ष 1699 में गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना के रूप में महत्वपूर्ण पर्व है, जबकि हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन सूर्य का मेष राशि में प्रवेश होता है और गंगा स्नान को अत्यंत शुभ माना जाता है।





.jpg)




.jpg)
_(1).jpg)