अपराध
20 Apr, 2026

शिकोहाबाद में खेत में सो रहे बुजुर्ग की हत्या से सनसनी

शिकोहाबाद में खेत में सो रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फिरोजाबाद, 20 अप्रैल।

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में खेतों के बीच स्थित मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे एक वृद्ध की अज्ञात लोगों द्वारा सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी सिरसागंज अनिवेश कुमार के अनुसार, गांव बढ़ईपुरा निवासी सुघर सिंह (80) रविवार रात नगला सुंदर स्थित खेतों पर सो रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर शिकोहाबाद सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की आशंका सामने आई है। परिजनों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व मृतक ने अपनी जमीन का हिस्सा बड़े बेटे के नाम किया था, जिससे पारिवारिक विवाद की संभावना जताई जा रही है। पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़