शिमला में 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, नशा सप्लाई की तैयारी
शिमला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके नेटवर्क की जांच शुरू की है।
शिमला, 11 मई।
शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कर्ण निवासी कलस्टन, शिमला और 30 वर्षीय कर्ण वर्मा निवासी ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे नशे की यह खेप स्थानीय युवाओं तक पहुंचाने की योजना बना रहे थे।
मामले को लेकर पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम स्पेशल सेल शिमला की टीम तारादेवी क्षेत्र में गश्त, यातायात जांच और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में चिट्टा लेकर शोघी की ओर से शिमला आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तारादेवी–टुटू बाइफरकेशन के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 64 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा वाहन से नकदी भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"