अपराध
08 Jun, 2026

सीवान में शहजाद अली हत्याकांड: छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

सीवान के शिवराजपुर गांव में हुए चर्चित शहजाद अली हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब तक कुल 6 अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं।

सीवान, 08 जून।

सीवान के बड़हरिया थाना अंतर्गत शिवराजपुर गांव में हुए चर्चित शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अनुसंधान के दौरान टीम ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा चुकी है।

बीते 30 मई को शिवराजपुर निवासी शहजाद अली की हत्या की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए थे। शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया और बड़हरिया थाने में केस दर्ज किया गया।

घटना के त्वरित खुलासे के लिए एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस पहले ही पांच आरोपितों को जेल भेज चुकी है, साथ ही दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया था।

ताजा कार्रवाई में पुलिस ने प्रमेन्द्र मांझी नामक अभियुक्त को दबोच लिया है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर घटना के पीछे की साजिश के बारे में बारीकी से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस का दावा है कि इस जघन्य वारदात में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन इसे स्पीडी ट्रायल के जरिए अंजाम तक पहुंचाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़