अपराध
08 Jun, 2026

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़, महिला से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में महिला से छेड़छाड़ और हत्या का प्रयास करने वाला आरोपित गोली लगने के बाद घायल हो गया।

लखनऊ, 08 जून।

राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का एक आरोपित घायल हो गया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश को उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बीते छह जून को गाजीपुर इलाके में एक महिला के साथ ऑटो चालक और उसके साथी ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपितों ने न केवल महिला के साथ मारपीट की, बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की थी। शोर मचाने पर आरोपित उसे रिंग रोड पर फेंककर फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस और क्राइम टीम को सक्रिय किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पहले आरोपित सुमित कश्यप को दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपने साथी सनी उर्फ शनि कश्यप का नाम उजागर किया, जो तब से फरार चल रहा था।

बीते सात जून को पुलिस टीम को सूचना मिली कि सीतापुर निवासी आरोपित शनि कश्यप उसी ऑटो से बंधा रोड की ओर आ रहा है। घेराबंदी देखकर आरोपित ने भागने का प्रयास किया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गया।

इसके बाद आरोपित ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल ऑटो, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता को दर्शाती है। वर्तमान में आरोपित का इलाज चल रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़