अपराध
08 Jun, 2026

एनआरवीएस स्टील प्लांट से संगठित चोरी का पर्दाफाश, पांच आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ में एनआरवीएस स्टील प्लांट से 300 किलो स्क्रैप पाइप चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ीं।

रायगढ़, 08 जून ।

थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट से हुई लाखों रुपये मूल्य के एसएस स्क्रैप पाइप चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रबंधन की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया था कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड से लगभग 300 किलो स्टेनलेस स्टील पाइप गायब हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख आठ हजार रुपये बताई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित जांच शुरू की और सूचना तंत्र की मदद से संदिग्धों की तलाश तेज की। इसी दौरान प्लांट के पीछे जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्लांट में रखे खराब पाइप को फ्लाई ऐश में छिपाकर बाहर निकालने की योजना बनाई थी। जांच में यह भी सामने आया कि जेसीबी, लोडर और ट्रेलर की मदद से पाइप को अलग-अलग चरणों में बाहर ले जाया गया।

इसके बाद चोरी का माल गेरवानी और तराईमाल जंगल क्षेत्र में छिपाया गया था, ताकि मौका मिलने पर उसे बेचकर रकम आपस में बांटी जा सके।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर लगभग 300 किलो एसएस स्क्रैप पाइप और एक वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत वाहन सहित लगभग नौ लाख आठ हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में संगठित अपराध की

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़