जम्मू, 08 जून।
राजौरी जिले के तंदवाल इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक कैंटर बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फिसल गई, जिससे कम से कम 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, पंजीकरण संख्या जेके11ए-071 वाली यह बस तंदवाल के समीप पहुंचते ही चालक का नियंत्रण खो बैठी और सीधे सड़क से बाहर जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी 15 घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।














