बगदाद, 08 जून।
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच इराक की शिया मिलिशिया कताइब हिजबुल्लाह ने अमेरिका को चेतावनी दी है। मिलिशिया ने साफ कहा है कि यदि वाशिंगटन ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में हिस्सा लिया, तो वे इराक और क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे।
मिलिशिया ने अपने आधिकारिक बयान में अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका का हस्तक्षेप उनके लिए एक बड़ा उकसावा होगा और वे चुप नहीं बैठेंगे। ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद यह नई धमकी सामने आई है।
बढ़ते सुरक्षा खतरों और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण इराक के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एहतियातन अपने हवाई क्षेत्र को 72 घंटों के लिए पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है।
यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में फैल रहे बारूद के ढेर को और खतरनाक बना रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अमेरिका इस धमकी पर क्या प्रतिक्रिया देता है।















