अपराध
08 Jun, 2026

शिमला के ठियोग में कार से चिट्टे की तस्करी, तीन तस्कर गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने ठियोग क्षेत्र में एक कार से 9 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए तीन नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिमला, 08 जून।

राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार रंग ला रहा है। ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में सवार तीन लोगों को हेरोइन (चिट्टा) की सौदेबाजी करते हुए रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस की इस दबिश से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को पांच जून को गुप्त सूचना मिली थी कि गजेरी क्षेत्र में एक कार में बैठकर कुछ लोग नशीले पदार्थ का लेनदेन कर रहे हैं। इस पुख्ता जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना ठियोग की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को घेर लिया।

तलाशी के दौरान कार से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश चौहान, मानिक सूद और अंशुल शर्मा के रूप में हुई है।

तीनों के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी कड़ी पूछताछ की जा रही है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़