अपराध
08 Jun, 2026

बांदा में रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाले ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

बांदा पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके बैंक खातों में जमा लाखों की अवैध रकम को फ्रीज करा दिया है।

बांदा, 08 जून।

बांदा पुलिस ने टप्पेबाजी और ठगी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को उनकी मेहनत की कमाई को दोगुना करने का लालच देकर अपना शिकार बनाते थे। बबेरु थाना पुलिस ने जाल बिछाकर इन ठगों को ओरन रोड से पकड़ा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल के दिनों में रामचंद्र और विनय प्रताप ने थाना बबेरु में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कैलाश, राजकुमार और अनुराग को दबोच लिया।

गिरोह का सरगना कैलाश एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ठगी के पैसों से ही मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।

ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके बैंक खातों में जमा 2.84 लाख रुपये की अवैध धनराशि को फ्रीज करवा दिया है। पुलिस ने आम जनता को सचेत रहने की अपील की है कि वे किसी भी लुभावनी योजना के बहकावे में न आएं। पुलिस गिरोह के अन्य नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़