गुवाहाटी, 08 जून।
बहुचर्चित जुबीन हत्याकांड की न्यायिक प्रक्रिया में आज से एक महत्वपूर्ण अध्याय शुरू हो रहा है। मामले की सुनवाई आज से विशेष फास्ट ट्रैक अदालत में आरंभ हो गई है। न्यायिक प्रक्रिया के पहले ही दिन अदालत द्वारा मामले से जुड़े चार प्रमुख गवाहों के बयानों को दर्ज किया जाएगा और उपलब्ध साक्ष्यों का गहन मूल्यांकन किया जाएगा।
न्यायालय ने इस सुनवाई के लिए महत्वपूर्ण व्यक्तियों को तलब किया है, जिनमें मोरीगांव के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार दास और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले रातुल बोरा शामिल हैं। इसके अलावा, मोरीगांव सदर थाना के तत्कालीन प्रभारी (ओसी) प्रणव सैकिया तथा उपनिरीक्षक (एसआई) भास्कर बर्मन को भी अदालत में उपस्थित होकर अपनी गवाही देने का निर्देश दिया गया है।
इस सुनवाई के शुरू होने के साथ ही हत्याकांड से संबंधित सभी तथ्यों और सबूतों की न्यायिक जांच का एक निर्णायक चरण शुरू हो गया है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।














