अपराध
08 Jun, 2026

नूरपुर पुलिस ने 1.210 किलो चरस मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

धर्मशाला के नूरपुर में 1.210 किलो चरस मामले की जांच में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरे नशा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है।

धर्मशाला, 08 जून ।

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत थाना रैहन क्षेत्र में दर्ज एक किलो 210 ग्राम चरस मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के सहारे आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार, निवासी ग्राम कुंडल, तहसील सलूणी, जिला चंबा, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में 13 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे 1 किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसके बाद जांच आगे बढ़ने पर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क चरणबद्ध तरीके से संचालित हो रहा था और लगातार कड़ियों को जोड़ते हुए अब चौथी गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़