अपराध
08 Jun, 2026

पिता की दरिंदगी, गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या

गिरिडीह जिले में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरिडीह, 08 जून।

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

आरोपित पिता नंदू यादव ने सोमवार तड़के हंसुआ से अपनी बेटियों पल्लवी (14), रिद्धि (7) और सिद्धि (7) पर अचानक हमला कर दिया। तीनों बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के दौरान आरोपित की पत्नी राधा देवी और बेटा पंटू यादव किसी तरह जान बचाकर पड़ोसी के घर भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपित रविवार रात शराब के नशे में घर लौटा था, जिसके बाद से विवाद चल रहा था।

गांव में इस बात की भी चर्चा है कि आरोपित के किसी महिला से अवैध संबंध थे, जिससे घर में कलह मची थी। पुलिस फिलहाल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है और हर पहलू से बारीकी से पड़ताल कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हंसुआ बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं। जिस कमरे में यह वारदात हुई, वहां की गहन जांच जारी है।

एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के असली कारणों का खुलासा हो सके। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्षेत्र में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और दोषी को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़