प्रशासनिक खबरें
11 Jun, 2026

भोपाल में ईरानी डेरे पर पुलिस की दबिश, 17 हजार के इनामी बदमाश समेत 2 गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने निशातपुरा क्षेत्र के ईरानी डेरे में दबिश देकर 17 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भोपाल, 11 जून।

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर करीब 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने ईरानी डेरे में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान निगरानी बदमाश सालिग उर्फ रेहान ईरानी और एक अन्य आरोपी रिजवान हुसैन को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, सालिग उर्फ रेहान ईरानी पर लूट, जालसाजी, मारपीट, चोरी और हत्या के प्रयास सहित कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह भोपाल, रायसेन और बैतूल जिलों में वांछित था और उस पर 17 हजार रुपये का इनाम घोषित था, साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

वहीं दूसरे आरोपी रिजवान हुसैन पर भी मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चोरी, लूट, जालसाजी और मारपीट के 15 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, ईरानी डेरे में लगातार चल रही कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी और संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी आई है।

, live, everyday news, daily khabar, शैलेंद्र सिंह चौहान, Shailendra Singh Chauhan, आपराधिक मामला, criminal cases, लूट जालसाजी, robbery fraud, वारंट गिरफ्तारी, warrant arrest, क्राइम न्यूज, crime news, मध्य प्रदेश पुलिस, MP police operation

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़