प्रशासनिक खबरें
11 Jun, 2026

भोपाल को सिलेंडर-मुक्त बनाने की तैयारी, 100% PNG कनेक्शन पर जोर

भोपाल में एलपीजी किल्लत के बीच प्रशासन ने चार प्रमुख कॉलोनियों और वीआईपी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत पीएनजी कनेक्शन सुनिश्चित कर शहर को सिलेंडर-मुक्त बनाने की योजना तेज कर दी है।

भोपाल, 11 जून।

एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच भोपाल को चरणबद्ध तरीके से सिलेंडर-मुक्त शहर बनाने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहर की चार प्रमुख कॉलोनियों में 100 प्रतिशत पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया है, साथ ही वीआईपी क्षेत्र चार इमली को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

खाद्य विभाग के अनुसार, थिंक गैस कंपनी द्वारा होशंगाबाद रोड क्षेत्र में तेजी से गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। बावड़ियाकलां, सलैया, अवधपुरी और अयोध्या बायपास की कई कॉलोनियों में अधिकांश घरों को पहले ही पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, और अब शत-प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, थिंक गैस ने होशंगाबाद रोड के आसपास करीब 172 कॉलोनियों में भूमिगत गैस लाइन बिछा दी है। चार इमली और 74 बंगला जैसे वीआईपी इलाकों में सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही कनेक्शन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बाद शहर में सिलेंडर की कमी देखने को मिली थी, जिसके चलते पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध है, वहां 90 दिनों के भीतर कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा, अन्यथा एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है।

वर्तमान में होशंगाबाद रोड क्षेत्र में लगभग 43 हजार पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। भविष्य में पुराने शहर सहित बड़े आवासीय क्षेत्रों, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़