न्यायपालिका
30 Jun, 2026

ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला और समर्थ की हिरासत बढ़ी

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में विशेष अदालत ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी है, जबकि सीबीआई वॉइस सैंपल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच आगे बढ़ा रही है।

भोपाल, 30 जून।

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जानी बाकी है।

जांच एजेंसी ने अदालत को जानकारी दी कि अब दोनों आरोपियों के वॉइस सैंपल लेकर उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग से उनका मिलान कराया जाएगा। इसके साथ ही जब्त किए गए लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पासवर्ड हासिल कर उनमें मौजूद डिजिटल डेटा की भी विस्तृत जांच की जाएगी। एजेंसी का मानना है कि इन डिजिटल साक्ष्यों से मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों की पुष्टि हो सकती है।

सीबीआई ने यह भी बताया कि फोरेंसिक और डिजिटल विश्लेषण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए उन्हें 14 जुलाई तक जेल भेजने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच सीबीआई कर रही है। एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़