अपराध
01 Jul, 2026

बोलेरो पिकअप से 450 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बोलेरो पिकअप से 450 लीटर नेपाली शराब जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार दूसरे आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

सुपौल, 01 जुलाई।

करजाइन थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से करीब 450 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, वहीं उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक बीआर01पीएल-7052 से भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसआई प्रतिभा कुमारी पल्लवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया।

जांच के दौरान संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से करीब 450 लीटर, यानी लगभग 1,500 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर घूरा वार्ड संख्या-8 निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपित दीपक कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ जारी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। बरामद शराब और बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़