अपराध
30 Jun, 2026

देचू में किसान ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या

फलोदी जिले के फतेहगढ़ गांव में मानसिक रूप से बीमार पत्नी से परेशान एक किसान ने परिवार के तीन सदस्यों की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर जान दे दी।

फतेहगढ़ (फलोदी), 30 जून।

फलोदी जिले के फतेहगढ़ गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक किसान ने अपने ही घर में खौफनाक कदम उठाते हुए पहले अपनी पत्नी और बच्चों की जान ले ली, फिर स्वयं आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गेनाराम नामक किसान ने गला दबाकर पत्नी पुष्पा, बेटी खुशबू और बेटे किशन की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने फंदे पर झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर में मातम पसर गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पत्नी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी, जिसे लेकर परिवार काफी तनाव में था। वे महिला के इलाज के लिए एक भोपा के पास भी गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी की बीमारी से परेशान होकर ही गेनाराम ने इतना बड़ा और घातक कदम उठाया है।

सूचना मिलते ही फलोदी एसपी सतनाम सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और परिजनों की ओर से मिलने वाली शिकायत के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़