अपराध
01 Jul, 2026

6 हजार नकली सिगरेट के साथ सगे भाई गिरफ्तार

कानपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में छह हजार नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट की डिब्बियां बरामद कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है तथा पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

कानपुर, 01 जुलाई।

कानपुर में हरबंश मोहाल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गोल्ड फ्लैक ब्रांड के नाम से पैक 6,000 नकली सिगरेट की डिब्बियां बरामद कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त अपराध ने बताया कि सूचना मिलने पर हरबंश मोहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सुतरखाना चौकी क्षेत्र स्थित होटल श्री श्याम के पास एक गली में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान नई दालमंडी निवासी अंतरिक्ष पाण्डेय और अभिनव पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पांच कार्टन में पैक 6,000 नकली गोल्ड फ्लैक ब्रांड की सिगरेट की डिब्बियां बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित नामी ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट का कारोबार कर रहे थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट की खेप कहां तैयार की जा रही थी और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ हरबंश मोहाल थाने में कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बरामद माल को कब्जे में लेकर उसके नमूने सील कर दिए गए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़