मध्य प्रदेश
01 Jul, 2026

किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों पर सांसद संध्या राय ने जताई नाराजगी

दतिया की दिशा समिति बैठक में सांसद संध्या राय ने किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की स्थिति पर चिंता जताते हुए सुविधाएं बेहतर करने, विभागीय लापरवाही पर कार्रवाई और विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दतिया, 01 जुलाई।

दतिया में बुधवार को आयोजित जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में सांसद संध्या राय ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान पिछली दिशा बैठक के निर्णयों का समय पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले विभागों पर उन्होंने नाराजगी जताई।

सांसद ने कहा कि कई विभाग बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो गंभीर विषय है। इस पर कलेक्टर वानखड़े ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री और एसडीओ की अनुपस्थिति पर भी सांसद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने जिले की कई आंगनवाड़ियों के किराए के भवनों में संचालित होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। सांसद ने आंगनवाड़ियों की व्यवस्थाओं में सुधार कर बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि योजनाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण किया जा रहा है तथा बंद पड़ी योजनाओं को दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में कुछ मदरसों से संबंधित शिकायतें भी जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गईं। इस पर सांसद ने संबंधित मामलों की जांच और निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सांसद ने भांडेर स्थित बालक और बालिका छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा। उन्होंने उनाव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन रेस्ट हाउस का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कलेक्टर को निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़