अपराध
01 Jul, 2026

अलीपुर फायरिंग में टिल्लू गैंग का शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली के अलीपुर फायरिंग मामले में अपराध शाखा ने टिल्लू गैंग के सक्रिय शूटर संदीप उर्फ डागू महाराज और उसके साथी को गिरफ्तार कर हथियार, कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया है।

नई दिल्ली, 01 जुलाई।

बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव में विवादित प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिल्लू गैंग के सक्रिय शूटर संदीप उर्फ डागू महाराज और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को नरेला क्षेत्र से दबोचा गया। उनके कब्जे से एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो-एन वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 की रात रमजानपुर गांव के एक विवादित प्लॉट पर करीब 40 से 45 बदमाश पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और गैंग की अगुवाई कर रहे संदीप उर्फ डागू महाराज ने करीब 12 राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए थे। मामले में अलीपुर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी और अपराध शाखा भी लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान अपराध शाखा को सूचना मिली कि मुख्य आरोपित संदीप अपने साथी दीपक के साथ नरेला इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को स्कॉर्पियो-एन वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में संदीप ने बताया कि वर्ष 2011 में वह पहली बार मोबाइल झपटमारी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। वर्ष 2016 से 2022 के बीच सोनीपत जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात टिल्लू उर्फ ताजपुरिया से हुई। जेल से बाहर आने के बाद वह टिल्लू गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया और गैंग के लिए कई वारदातों को अंजाम देने लगा।

पुलिस के मुताबिक संदीप के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके साथी दीपक पर भी चार मामले पहले से दर्ज हैं। अब दोनों से पूछताछ कर फायरिंग की साजिश, गैंग के अन्य सदस्यों और इस घटना में शामिल फरार आरोपितों के संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़