प्रशासनिक खबरें
01 Jul, 2026

भोपाल : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विरोध में कांग्रेस का तीन दिन का मौन सत्याग्रह

उज्जैन के कथित भूमि खरीद प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विरोध में तीन दिन का मौन सत्याग्रह करने और इस दौरान टीवी डिबेट व आधिकारिक बाइट से दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया है।

भोपाल, 01 जुलाई।

उज्जैन के कथित भूमि खरीद प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के खिलाफ तीन दिन का प्रतीकात्मक विरोध करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि इस अवधि में उसके अधिकृत प्रवक्ता और प्रतिनिधि टीवी चैनलों की बहसों में हिस्सा नहीं लेंगे और व्यक्तिगत आधिकारिक बयान भी जारी नहीं करेंगे। इस विरोध को कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह का नाम दिया है।

प्रदेश कांग्रेस समिति के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले की ओर से जारी निर्देश में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि प्रकरण को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपेक्षित प्रमुखता नहीं मिल रही है। पार्टी का कहना है कि इस विषय पर न तो पर्याप्त कवरेज किया गया और न ही गंभीर चर्चा कराई गई।

पत्र में कहा गया है कि जनहित और जवाबदेही से जुड़े इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसे पर्याप्त महत्व नहीं दे रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी असहमति दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

पार्टी के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकृत प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोड़कर कोई भी अधिकृत नेता, प्रवक्ता या प्रतिनिधि किसी टीवी डिबेट में शामिल नहीं होगा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को व्यक्तिगत आधिकारिक बाइट भी नहीं दी जाएगी।

इस संबंध में निर्देश प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं, जिला अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों और जनप्रतिनिधियों को जारी कर दिए गए हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़