मध्य प्रदेश
01 Jul, 2026

रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जल संरक्षण की मिसाल बना चुडेली

झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत चुडेली में पंचायत भवन पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित कर जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और वर्षा जल संचयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

झाबुआ, 01 जुलाई।

झाबुआ जिले के रामा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चुडेली में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का निर्माण कर जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंचायत भवन पर स्थापित यह व्यवस्था वर्षा जल के संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

जानकारी के अनुसार 15वें वित्त आयोग मद से करीब 31 हजार रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना को जल संरक्षण का प्रेरणादायी मॉडल माना जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्षा जल का प्रभावी उपयोग कर भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देना और प्राकृतिक जल संसाधनों का संरक्षण करना है।

इस प्रणाली के तहत पंचायत भवन की छत पर एकत्रित होने वाले वर्षा जल को वैज्ञानिक तरीके से पाइपलाइन के माध्यम से फिल्टर चैंबर तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद पानी को सुरक्षित रूप से भूमि में प्रवाहित कर भूजल संवर्धन की प्रक्रिया को मजबूत किया जाता है।

इस पहल से वर्षा जल के अनावश्यक बहाव पर रोक लगाने के साथ पंचायत भवन परिसर में जलभराव की समस्या भी कम हुई है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर के संरक्षण और संवर्धन में भी मदद मिल रही है।

ग्राम पंचायत का यह प्रयास जल संसाधनों के सतत प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों में वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। यह पहल राज्य शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में भी सहायक मानी जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़