सरकार व नीतियाँ
03 Jul, 2026

आधार कार्ड अपडेट अब आसान, मोबाइल नंबर और पता घर बैठे मुफ्त करें अपडेट

यूआईडीएआई ने एक जुलाई से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, ईमेल और पता सहित कई जानकारियां घर बैठे अपडेट करने की निःशुल्क सुविधा छह महीनों के लिए शुरू की है।

नई दिल्ली, 03 जुलाई।

अब दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, ईमेल, पता सहित अन्य जानकारियां घर बैठे अपडेट कर सकेंगे। यूआईडीएआई की ओर से एक जुलाई से शुरू की गई यह सुविधा अगले छह महीनों तक पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। शुरुआती दो दिनों में ही 25 लाख से अधिक लोगों ने अपना ईमेल अपडेट कराया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार इस नई सुविधा का उद्देश्य आधार से जुड़ी सेवाओं को अधिक सरल और सुलभ बनाना है। इसके तहत लोगों को अब छोटी-छोटी अपडेट के लिए सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी और कई कार्य स्मार्टफोन के माध्यम से ही किए जा सकेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक नए आधार ऐप के जरिए मोबाइल नंबर और पता अपडेट सहित कई सुविधाएं सीधे फोन पर उपलब्ध कराई गई हैं। अब तक 40 लाख से अधिक लोग इस ऐप का उपयोग कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं, जबकि करीब 10 लाख लोगों ने इसी माध्यम से अपने पते में संशोधन कराया है।

सरकार का कहना है कि यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान के तहत नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यूआईडीएआई का लक्ष्य लोगों को आसान, तेज और उपयोगकर्ता-अनुकूल आधार सेवाएं उपलब्ध कराना है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़