अंतरराष्ट्रीय संबंध
03 Jul, 2026

6 जुलाई से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे द्विपक्षीय बैठकों, शिखर सम्मेलन और विभिन्न रणनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली, 03 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। छह दिनों की इस यात्रा में वे विभिन्न द्विपक्षीय कार्यक्रमों और उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। विशेष बात यह है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह लगभग 40 वर्षों में पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री 8 और 9 जुलाई को इंडोनेशिया में रहेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचेंगे और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे।

इंडोनेशिया प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम जकार्ता में होगा। इसके अलावा वे ऐतिहासिक शहर योग्याकार्ता और प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे। दोनों देशों के बीच विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण और सहयोग को लेकर भी चर्चा आगे बढ़ाने की योजना है।

सरकार का कहना है कि इंडोनेशिया की यह यात्रा दोनों देशों के बीच जारी द्विपक्षीय सहयोग को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी और विभिन्न क्षेत्रों में चल रही वार्ताओं को आगे बढ़ाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन के तीसरे वार्षिक संस्करण में हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिज, साइबर सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और उभरती प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर दोनों देशों के बीच चर्चा होने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया के बाद प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से होगी। यह दौरा विशेष महत्व रखता है, क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह लगभग चार दशक बाद पहली यात्रा होगी।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़