अपराध
03 Jul, 2026

उज्जैन में 57.50 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने सांवराखेड़ी क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57.50 लाख रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स और एक ऑटो जब्त किया है।

उज्जैन, 3 जुलाई।

उज्जैन पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 112.35 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास मौजूद ऑटो भी जब्त कर लिया। बरामद ड्रग्स और वाहन सहित जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ऑटो में सवार दो युवक सांवराखेड़ी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपितों की पहचान बेगमपुरा निवासी शादाब पुत्र शेरू खान (29) और दाऊद पुत्र हमीद खान (22) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 112.35 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने जिस ऑटो से दोनों युवक पहुंचे थे, उसे भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह ऑटो शादाब के नाम पर पंजीकृत है।

पुलिस के मुताबिक बरामद एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 57.50 लाख रुपये है, जबकि जब्त ऑटो की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह जब्त किए गए माल का कुल मूल्य करीब 60 लाख रुपये है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक ऑटो चलाने का काम करते हैं। पुलिस अब मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री और इससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़