मध्य प्रदेश
04 Jul, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन, मिलेगा लैपटॉप और ट्राइसाइकिल

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

भोपाल, 04 जुलाई।

मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा, तकनीक और गतिशीलता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने तथा जिला अधिकारियों से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने बताया कि योजना का पूरा संचालन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा का पालन करते हुए पात्र विद्यार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील भी की है।

योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राएं स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिला कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर स्वीकृति दी जाएगी। आवेदन जांच और स्वीकृति की प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 15 अक्टूबर तक स्वीकृत विद्यार्थियों के लिए नियमानुसार लैपटॉप अथवा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की खरीद की जाएगी।

चयनित विद्यार्थियों को विश्व दिव्यांग दिवस पर 3 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित किए जाएंगे। विभाग ने सभी जिलों को 5 दिसंबर तक वितरण संबंधी जानकारी और फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़