अंतरराष्ट्रीय संबंध
04 Jul, 2026

दोहरी नागरिकता के आरोप में 25 नेपालियों पर केस दर्ज

बलरामपुर में दोहरी नागरिकता और कथित फर्जी सरकारी दस्तावेजों के आधार पर रहने के आरोप में 25 नेपाली नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बलरामपुर, 04 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की जरवा कोतवाली में दोहरी नागरिकता के आरोप में 25 नेपाली नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सभी ने कथित रूप से फर्जी तरीके से विभिन्न सरकारी दस्तावेज तैयार कराए और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कई महीनों से रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें अब्दुल कादिर सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी, अब्दुल अलीम, खुतीजा खातून, अब्दुल वाहिद, करीम सिद्दीकी, समीउल्लाह, अब्दुल रहमान, निसार अहमद, अब्दुल रहीम, जकरुनिशा, जाहिद खातून, हलीमा खातून, रेशमा, कमाल अहमद, जमीला, शाहिद अख्तर, सनाउल्लाह, निसरत, नूरसबा, यासिर अराफात, ओसामा, सनाउल्लाह, अनस सिद्दीकी, फातिमा सिद्दीकी और सोनू शामिल हैं।

दर्ज मुकदमे के अनुसार, सभी आरोपित नेपाल के निवासी बताए गए हैं, लेकिन उनके नाम विभिन्न भारतीय सरकारी दस्तावेजों में भी दर्ज पाए गए हैं। इसी आधार पर उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

भारत के संविधान में एकल नागरिकता की व्यवस्था का प्रावधान है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़