मध्य प्रदेश
04 Jul, 2026

आगरमालवा में महिलाओं से मारपीट के विरोध में हाईवे जाम, अतिक्रमण हटाने की मांग

आगरमालवा में महिलाओं से मारपीट की घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया। प्रशासन के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

आगरमालवा, 04 जुलाई।

मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में घुम्मकड़ समाज (गारूडिया लुहार) की महिलाओं के साथ मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को सर्व हिंदू समाज ने उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-552जी पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासकीय गोचर एवं चारागाह भूमि से कथित अतिक्रमण हटाने की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार विजय सेनानी, कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त कर यातायात बहाल कर दिया गया।

हिंदू जागरण मंच के अनुसार, बस स्टैंड के समीप रहने वाले घुम्मकड़ समाज के परिवारों की महिलाओं के साथ कथित रूप से ईदगाह के पीछे रहने वाले कुछ लोगों ने बच्चों के आने-जाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट की थी। इसी घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित किया।

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सर्वे क्रमांक 1641/1, 1649/2 और 1649/3 की लगभग 5.039 हेक्टेयर शासकीय गोचर एवं चारागाह भूमि से कथित अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। संगठन का आरोप है कि इस भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़