अपराध
04 Jul, 2026

ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, छह लाख नकद बरामद

नई दिल्ली में पुलिस ने अंतरराज्यीय ठक-ठक गैंग के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर छह लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मैकबुक, आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।

नई दिल्ली, 04 जुलाई।

दक्षिण जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ठक-ठक गैंग के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये का चोरी का सामान, सेंधमारी के औजार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दक्षिणपुरी निवासी गंगेश नायडू और विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पेशेवर अपराधी हैं। गंगेश के खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और कर्नाटक में चोरी के 34 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि विक्रम के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी, लूट और डकैती के 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 30 जून को सूचना मिली थी कि ठक-ठक गैंग के दो सदस्य इलाके में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर छह लाख रुपये नकद, एक मैकबुक, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित बैंक और अन्य स्थानों से नकदी या कीमती सामान लेकर निकलने वाले लोगों की रेकी करते थे। इसके बाद किसी बहाने वाहन चालक का ध्यान भटकाकर कार या अन्य वाहन में रखा बैग और कीमती सामान चोरी कर स्कूटी से फरार हो जाते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों की गिरफ्तारी से अंबेडकर नगर, नेब सराय और गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाने में दर्ज तीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश और बाकी चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़