राजनीति
04 Jul, 2026

शिवपुरी में 2,500 करोड़ रुपये के अदाणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का होगा शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को शिवपुरी में लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अदाणी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में 211.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा।

शिवपुरी, 04 जुलाई।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 5 जुलाई को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अदाणी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने शनिवार को बताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के अनुरूप रक्षा उत्पादन क्षेत्र को नई गति देने के साथ मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को भी रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले में 211.29 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दोपहर 2:10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 2:40 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे पुनः हेलीकॉप्टर से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़