इंदौर, 04 जुलाई।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश पहुंचे। इंदौर स्थित देवी अहिल्यावाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
दोपहर में इंदौर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त का एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
स्वागत के बाद ज्ञानेश कुमार ने एयरपोर्ट परिसर में स्थापित मां देवी अहिल्याबाई की गादी के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया।

















