अपराध
04 Jul, 2026

पत्नी और ससुर पर हमले का फरार आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रायगढ़ में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमले के मामले में तीन माह से फरार आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रायगढ़, 04 जुलाई।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कापू थाना पुलिस ने पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला करने के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को पीड़िता जेरोमिना किस्पोट्टा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने पति अमिताप लकड़ा के साथ मायके ग्राम ठाकुरनगर आई थी। रात के भोजन के दौरान सब्जी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे के सब्बल से उस पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पिता रघुराम किस्पोट्टा पर भी आरोपित ने धारदार टंगिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सीय परीक्षण में उनकी चोटों को गंभीर पाया गया। शिकायत के आधार पर कापू थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटना के बाद से आरोपित लगातार फरार था। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी। मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम चैनपुर, थाना सीतापुर (जिला सरगुजा) में घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपित ने वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल और धारदार टंगिया भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़