अपराध
04 Jul, 2026

साइबर ठगी के शिकार युवक को लौटे 19,500 रुपये

मीरजापुर में साइबर ठगी के शिकार युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद उसके खाते में 19,500 रुपये वापस कराए।

मीरजापुर, 04 जुलाई।

मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक युवक को पुलिस ने राहत दिलाते हुए उसके खाते में 19,500 रुपये वापस कराए हैं। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस और साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, अहरौरा थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी विधानंद ने 25 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते से 37,500 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अहरौरा साइबर सेल ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से ठगी गई रकम में से 19,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का धन्यवाद किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी भी दी।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित पोर्टल अथवा पुलिस से संपर्क करें।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़