अपराध
09 Jul, 2026

जोधपुर में एमडी ड्रग और डोडा पोस्त के साथ पांच पकड़े, 100 ग्राम से ज्यादा एमडी बरामद

जोधपुर में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर एमडी ड्रग और डोडा पोस्त बरामद किया, पांच लोगों को पकड़ा गया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया।

जोधपुर, 9 जुलाई।

जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एमडी ड्रग और डोडा पोस्त बरामद कर पांच लोगों को पकड़ा है। कार्रवाई में एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।

बोरानाडा थाना पुलिस ने नारनाडी गांव की सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कराणी झंवर निवासी केनाराम को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 103 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं प्रतापनगर थाना पुलिस ने आदर्श विद्या मंदिर हुडको क्वार्टर के सामने ई सेक्टर क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने जुरड़ों की ढाणी आउ निवासी रूघाराम को गिरफ्तार कर उसके पास से एमडी ड्रग बरामद की। इस दौरान उसके साथ मिले एक किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।

इधर विवेक विहार थाना पुलिस ने एएनटीएफ से मिली सूचना के आधार पर बी सेक्टर क्षेत्र में दो घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान विशनाराम के घर से 520 ग्राम डोडा पोस्त और अशोक के घर से 694 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। डोडा पोस्त मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बाद में न्यायालय से जमानत मिल गई।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़