प्रशासनिक खबरें
09 Jul, 2026

भोपाल की सभी मल्टीलेवल पार्किंग हुईं पूरी तरह कैशलेस, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना शुल्क

भोपाल नगर निगम ने शहर की सभी पांच मल्टीलेवल पार्किंग को पूरी तरह कैशलेस कर दिया है। अब पार्किंग शुल्क केवल यूपीआई और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से जमा होगा, जबकि नकद भुगतान पर दोगुना शुल्क पेनाल्टी के रूप में लिया जाएगा।

भोपाल, 09 जुलाई।

भोपाल नगर निगम ने शहर की सभी पांच मल्टीलेवल पार्किंग को पूरी तरह कैशलेस कर दिया है। निगम का दावा है कि इस व्यवस्था को लागू करने वाला भोपाल देश का पहला नगरीय निकाय बन गया है। नई व्यवस्था के तहत पार्किंग शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों, विशेषकर यूपीआई के जरिए किया जाएगा। नकद भुगतान पर दोगुना शुल्क पेनाल्टी के रूप में लिया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर लागू इस प्रणाली में पार्किंग स्थलों पर लगाए गए बूम बैरियर और कैमरों के माध्यम से वाहनों की एंट्री और एग्जिट दर्ज की जाएगी। इसके बाद वाहन चालक मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन पार्किंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

नगर निगम के अनुसार, यदि कोई वाहन चालक ऑनलाइन भुगतान नहीं करता और नकद भुगतान का प्रयास करता है, तो उससे निर्धारित शुल्क का दोगुना भुगतान पेनाल्टी के रूप में वसूला जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना और नकद लेनदेन समाप्त करना है।

निगम ने शहर की सभी पांच मल्टीलेवल पार्किंग में हाईटेक सिस्टम स्थापित कर दिया है। साथ ही भविष्य में फास्टैग आधारित भुगतान सुविधा भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे पार्किंग में वाहनों की आवाजाही और अधिक तेज एवं सुगम हो सके।

नगर निगम का कहना है कि इस पहल से राजस्व संग्रह प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को आधुनिक एवं सुविधाजनक पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़