अपराध
09 Jul, 2026

जयपुर में एटीएस-एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 24 ठिकानों पर छापे और संदिग्ध हिरासत में

जयपुर में एटीएस-एजीटीएफ ने गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर 24 स्थानों पर छापेमारी की और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।

जयपुर, 9 जुलाई।

जयपुर शहर में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एटीएस-एजीटीएफ ने गुरुवार तड़के बड़े स्तर पर अभियान चलाया। टीमों ने शहर के 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर गैंगस्टरों से जुड़े कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई। अभियान के दौरान हार्डकोर अपराधियों और संगठित अपराध से जुड़े संदिग्धों को निशाने पर लिया गया। पूरे अभियान की निगरानी एडीजी (एजीटीएफ) दिनेश एमएन ने की।

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि एटीएस-एजीटीएफ को जानकारी मिली थी कि कुछ गैंगस्टर जयपुर में अपना नेटवर्क बढ़ाने और वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस टीमों ने खोराबीसल, झोटवाड़ा, करणी विहार, करधनी, मुरलीपुरा, बिंदायका, वैशाली नगर, मालपुरा गेट, कोतवाली, आमेर और सोडाला सहित कई इलाकों में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क, उनके सहयोगियों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

अभियान में पुलिस कमिश्नरेट का भी सहयोग रहा। कार्रवाई के लिए क्यूआरटी, डीएसटी, आरएसी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। संबंधित डीसीपी के नेतृत्व में टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाना है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़